फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP Membership Drive: सरकाघाट से शुरू हुआ 'हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान', दो माह तक गांव-गांव पहुंचेगी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को मंडी जिले के सरकाघाट से 'हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान' का शुभारंभ किया। पार्टी के अनुसार यह अभियान अगले दो माह तक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड, गांव और पंचायत में चलाया जाएगा। अभियान के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं अभियान प्रभारी अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि अभियान की शुरुआत उत्साहजनक रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी देंगे तथा नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे। अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने चुनावी वादों को पूरा करने का प्रयास करती है। उन्होंने पंजाब सरकार का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां जनता से किए गए अधिकांश वादों को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी वर्ष 2027 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत कर रही है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों से निराश है तथा तीसरे राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी की सुविधाओं के विस्तार और बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को प्राथमिकता देने का दावा करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें