फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शहर के शहीद स्मारक पर हुआ 26वां कारगिल विजय दिवस समारोह, बलिदानियों को किया नमन

Krishan Singh Updated Sat, 26 Jul 2025 01:05 PM IST

कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ मंडी शहर के इंदिरा मार्किट परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर मनाई गई। इस मौके पर जिला भर के पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों, शहीदों के परिजनों और वीर नारियों सहित नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सेना के शौर्य को सलाम किया। कारगिल युद्ध में मंडी जिला के 12 रणबांकुरों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी और उनके सर्वोच्च बलिदान को मंडी वासी आज भी याद करते हैं। शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्स साहस, शौर्य और बलिदान को याद करने का दिन है। भारतीय सेना ने अपने पराक्रम से पाकिस्तान के घुसपैठियों को पराजित करके इस युद्ध पर जीत हासिल की थी। जिन जवानों ने इस युद्ध में अपने प्राणों की आहूति दी, उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, मेयर वीरेंद्र भट्ट, एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह और मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। एडीसी मंडी ने सभी को देश की रक्षा की शपथ भी दिलाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें