फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चार महीनों में बनकर तैयार होगा धर्मपुर में 132 केवी बिजली सब स्टेशन

Krishan Singh Updated Sat, 22 Nov 2025 05:05 PM IST

मंडी जिले के धर्मपुर के जागना में बन रहे 132 केवी सब स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो रहा है और फरवरी 2026 तक इसके शुरू होने की उम्मीद है। इस सबस्टेशन के चालू होने से क्षेत्र की करीब 90 हजार आबादी को लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या से राहत मिलेगी। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में बिजली की अनियमितता को दूर करने के लिए हिमाचल प्रदेश ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीटीसीएल) 132 केवी सबस्टेशन का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर कर रहा है। लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना से न केवल घरेलू उपभोक्ताओं बल्कि जलशक्ति विभाग की प्रमुख पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं को भी स्थिर वोल्टेज मिल सकेगा, जो अभी कम वोल्टेज के कारण प्रभावित हैं। वर्तमान में धर्मपुर क्षेत्र में नौ 33 केवी सबस्टेशन धर्मपुर, बहरी, मढ़ी, मंडप, चौस, चोलथरा, तनिहार, बल्याली और गवैला कार्यरत हैं। नया 132 केवी सबस्टेशन इन सभी को बेहतर सप्लाई उपलब्ध कराएगा। इसके लिए पांच फीडर धर्मपुर, मढ़ी, बहरी और चौस तय किए गए हैं, जबकि एक फीडर को स्पेयर रखा गया है। जरूरत पड़ने पर यहां से सरकाघाट, जैसिंहपुर, चबूतरा, लम्बागांव और गंगेहन को भी बिजली आपूर्ति दी जा सकेगी। अभी तक धर्मपुर की सप्लाई हमीरपुर और जाहु के माध्यम से मिलती रही है, जहां तकनीकी खराबी की वजह से बिजली बार-बार बाधित होती थी। एचपीटीसीएल के एमडी राजीव सूद ने कहा कि सरकार की इच्छा है कि यह 132 केवी सबस्टेशन जल्द से जल्द पूरा हो। इसके लिए छोटे-छोटे टेंडर कर कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य फरवरी 2026 तक इस सबस्टेशन को चालू करना है। पूरी उम्मीद है कि 15 से 20 फरवरी 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके शुरू होते ही धर्मपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें