राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खराहल में पुलिस व अन्य भर्ती की तैयारी करवाई रही है। सुबह 5:30 से 7:00 बजे तक तक बच्चों को तैयारी करवाई जा रही है। कर्मचारी व पेंशनर कल्याण संघ खराहल की ओर से यह मुहिम शुरू की गई है। कर्मचारी व पेंशनर्स कल्याण संघ निशुल्क कोचिंग के साथ जलपान उपलब्ध करवा रहा है। इससे पहले इन बच्चों को कोचिंग के लिए 20 किलोमीटर दूर कुल्लू आना पड़ता था। डीपीई देव चंद ठाकुर ने कहा कि कोई युवा इसमें भाग लेना चाहता है तो आप उन्हें जरूर सूचित करें। बच्चों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है।