क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन कार्यशाला से हुआ। इसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने स्तनपान के लाभ बताएं और गर्भवती और प्रसूता महिलाओं को स्तनपान महत्व के प्रति जागरूक किया। वहीं अस्पताल के सभागार में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग के माध्यम से स्तनपान के फायदों पर विचार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 1992 से विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया है। हर साल इस एक से सात अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भी पूरा सप्ताह जागरुकता कार्यक्रम हुए। इसके अलाव पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में भी योजनाबद्ध तरीके से जागरूकता कार्यक्रत हुए। कहा कि नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने भी स्तनपान के फायदों के प्रति गर्भवती और प्रसूता महिलाओं के साथ उनके परिजनों को जागरूक किया है।