जिला मुख्यालय कुल्लू में सीटू, किसान सभा और जनवादी महिला समिति ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में किसानों और कामगारों ने सड़क पर उतरकर वेंडर्स एक्ट लागू करने और कामगारों के हक में श्रम कानूनों को निरस्त करने की मांग की। कुल्लू में शुक्रवार को सरवरी से लोअर ढालपुर, ढालपुर होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली गई। इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया।