कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। रविवार सुबह 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। सुबह से मौसम खराब बना हुआ है। चोटियों पर हल्के हिमपात के बाद कुल्लू और लाहौल में शीतलहर बढ़ गई है। इसके बावजूद फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पहुंचे और बर्फ के बीच मस्ती की। वहीं, बागवान व किसानों को बर्फबारी व बारिश की उम्मीद है।