फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी मारपीट मामले में ग्रामीण पहुंचे एसपी कार्यालय, सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

Krishan Singh Updated Sat, 17 Jan 2026 03:32 PM IST

पटवारी-कानूनगो पर जानलेवा हमले मामले में लगघाटी की फलान पंचायत के लोग एसपी कुल्लू से मिले और मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। पंचायत प्रधान रेशमा देवी की अध्यक्षता में एसपी से मिले ग्रामीणों ने कहा कि घटना को अंजाम देने वालों में से एक भी व्यक्ति गिरफ्तार नहीं हुआ है। घायल पटवारी के चाचा कैप्टन खेम चंद और ग्रामीण रोशन लाल ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि पुलिस ठीक से कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले में हमला करने वाला बीडीसी अध्यक्ष क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के वीवीआईपी कमरे में उपचार ले रहा है। मामले को जानबूझ कर हमावरों की ओर से उलझाया जा रहा है। जबकि घटना में जो धाराएं लगनी चाहिए थीं वह भी नहीं लगाई गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें