ढालपुर क्रिकेट मैदान में चल रहे कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड में शनिवार को दूसरे दौर के मुकाबले हो रहे हैं। फोर व्हीलर और टू व्हीलर श्रेणी में क्वालीफाई करने वाले प्रतिभागियों ने रेस के लिए बनाए ट्रैक पर जौहर दिखाया। प्रतियोगिता में देशभर के 120 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।