फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी: बारिश के बीच निकली भगवान रघुनाथ की रथयात्रा, राम-भरत का हुआ मिलन

ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में वसंत पंचमी के मौके पर बारिश के बीच भगवान रघुनाथ की रथयात्रा निकली। रथयात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और भगवान रघुनाथ के रथ को खींचा। रथ मैदान ढालपुर से भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर तक रथयात्रा हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाए। बारिश के बीच भी लोगों ने इस परंपरा का निर्वाहन किया। इस मौके पर हनुमान केसरिया रंग लगाकर निकले और उनसे केसरिया रंग लगाने को लेकर लोगों में होड़ सी मची रही और राम भरत को मिलन भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसे देखकर श्रद्धालु भावुक हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें