फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बर्फ के दीदार करने लाहौल के कोकसर और ग्रांफू में उमड़े सैलानी

Krishan Singh Updated Tue, 17 Dec 2024 12:04 PM IST

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार होने लगे हैं। लाहौल के कोकसर और ग्रांफू में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर जहां लाहौल के सिस्सू, कोकसर व ग्रांफू में हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे थे, वहीं वीकेंड के बाद भी पर्यटकों का पहुंचना जारी है। यहां पर सैलानी साहसिक गतिविधियों का खूब आनंद ले रहे हैं। पर्यटक स्कीइंग के अलावा ईटीवी का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं रोहतांग की पहाड़ी में जमी बर्फ को देखकर भी पर्यटक उत्साहित हैं। हालांकि, ताजा बर्फबारी नहीं होने के कारण उन्हें मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर माह से एकाएक सैलानियों की संख्या को देखकर पर्यटन कारोबारी भी गदगद हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें