बर्फ से लदी कुल्लू-लाहौल की वादियों का आनंद लेते के साथ सैलानी साहसिक गतिविधियों का भी लुत्फ उठा रहे हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ पीज पैराग्लाइडिंग साइट के साथ डोभी व मनाली के सोलंगनाला में सैलानी पैराग्लाइडिग कर रहे हैं। इससे साहसिक पर्यटन को भी गति मिली है। पिछले सप्ताह से पीज साइट से उड़ान भर ढालपुर मैदान में लैंडिंग कर रहे हैं।