हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास एक पर्यटक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे। एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक घायल को गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया है। दो घायलों का उपचार हरिहर अस्पताल में चल रहा है और एक महिला को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।