48 घंटों के बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में धूप खिल गई है। धूप खिलने के बाद लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। वहीं लोगों की दुश्वारियां भी कम हो गई हैं। मनाली और केलांग के बीच अभी भी वाहनों की आवाजाही बंद है। सोलंगनाला से आगे वाहनों को नहीं भेजा रहा है। वहीं लाहौल में मौसम खुलने से बर्फ हटाने का काम बीआरओ के द्वारा शुरू कर दिया है। सड़कों से बर्फ हटाने का काम जारी है।