पानी और भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों की तरफ उतरे आईबैक्स (टंगरोल) पर आवारा कुत्तों का एक झुंड हमलावर हो गया। हालांकि व्यस्क आईबैक्स कुत्तों के झुंड से बिल्कुल नहीं डरे। सर्दियों में बर्फबारी के बाद आईबैक्स अक्सर पानी की तलाश ने पहाड़ की चोटियों से नीचे के तरफ उतरते हैं। वहीं सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो रहा है।