पुलिस ने होली उत्सव को लेकर यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। खासकर मणिकर्ण घाटी में गुरूद्वारा साहिब में दर्शन करने के लिए काफी संख्या में पंजाब से श्रद्धालु बाईक पर आते हैं और इसके अलावा अन्य पर्यटक भी घाटी में पहुंचते हैं। इस दौरान यातायात सुचारू रहे और कानून व्यवस्था बनी रहे पुलिस ने इस मार्ग में जगह -जगह पुलिस, होमगार्ड जवानों की तैनाती करने की तैयारी की है।