अटल टनल के साउथ पोर्टल में भी बर्फबारी दर्ज की गई है। अटल टनल पहुंचे सैलानी आसमान से बर्फ के फाहे गिरते देख खुशी में झूम उठे। इस दौरान सैलानियों ने बर्फबारी को अपने मोबाइल में कैद किया। साथ ही बर्फ में खूब अठखेलियां कीं। वहीं, प्रशासन ने बर्फबारी को देखते हुए पर्यटक व अन्य वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से मनाली लौटने को कहा है।