नग्गर खंड के तहत आने वाली गाहर पंचायत में विवाद थमने का नहीं ले रहा है। सोमवार को पतलीकूहल में गाहर पंचायत के लोगों ने पंचायत प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही खंड विकास अधिकारी नग्गर से मिलकर लोगों के द्वारा सौंपे गए प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई करने की मांग की गई। ग्रामीण पिछले दिनों उपायुक्त के पास भी प्रधान की शिकायत लेकर पहुंचे थे।