जिला क्रिकेट संघ ने अंडर 16 क्रिकेट टीम चयन के लिए ट्रायल लिया। ढालपुर मैदान में आयोजित इस चयन में भाग लेने के लिए जिला भर से 70 से अधिक युवा ट्रायल में भाग लेने पहुंचे। इस मौके पर चीफ सिलेक्टर बीबी आचार्य ने बताया कि जिला भर के अंडर- 16 खिलाड़ियों के लिए रविवार को ट्रायल रखा गया है जिसमें 70 से अधिक युवा भाग लेने पहुंचे हैं इनमें से पहले 40 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा उसके बाद 7 अप्रैल को उना में मैच खेले जाएंगे।