राष्ट्रीय राजमार्ग तीन में दियार चौक के समीप सड़क तालाब बन गई है। पानी की निकासी उचित नहीं होने से वाहन चालकों सहित राहगीरों को दिक्कतें आ रही हैं। कुटिआगे गांव के लोग समस्या से परेशान हैं। कई बार जिला प्रशासन व एनएचएआई को अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या का हल नहीं हुआ है। इसे लेकर लोगों में रोष है।