अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के अवसर पर रेडक्रॉस का रेफरल ड्रा मंगलवार को कलाकेंद्र में निकाला गया। पहले इनाम के तौर पर मारुति कार, दूसरा मोटरसाइकिल और तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटी निकली। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से हर साल जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए ड्रा निकाला जाता है। कलाकेंद्र में काफी अधिक संख्या में ड्रा के दौरान लोग मौजूद रहे।