फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने नचाए दर्शक

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक कलाकार रमेश ठाकुर के नाम रही। रमेश ने पहाड़ी, हिंदी और लाहौली गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। दर्शक रमेश ठाकुर के पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके। लोक कलाकार कुशल वर्मा ने एक से बढ़कर एक कुल्लवी गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में संगीत विषय में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली कुल्लू की खुशबू भारद्वाज और स्थानीय लोक कलाकार टि्वंकल ने भी दर्शकों को खूब नचाया। पहाड़ी नाइट में स्थानीय कलाकारों का जलवा रहा। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में पहाड़ी गानों पर दर्शक झूमते नजर आए। सांस्कृतिक संध्या में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत कुल्लवी नाटी से हुई। गोशाल के खेम राज ठाकुर, किशन ठाकुर, वशिष्ठ के नरेश ठाकुर, सुंदरनगर की रजनी ठाकुर ने शानदार गीत पेश किए। गड़सा की कांता ठाकुर, श्याम सिंह भारती और मणिकर्ण की शगुन शर्मा, कनिका ठाकुर ने डांस पर प्रस्तुति दी। संजय कुमार, मुकेश कश्यप, रोशनी कौंडल, हितेंद्र साहसी, राम सिंह, विजय ठाकुर और डॉ. ओम राणा ने भी प्रस्तुति दी। लोक कलाकार लाल सिंह और सोनू म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुतियां भी बेहतरीन रहीं। इस दौरान उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें