भुंतर-मणिकर्ण सड़क की खस्ताहालत को लेकर घाटी के लोग आक्रोषित हो गए हैं, जिसके चलते क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन करने का एलान किया है। समाज सेवी शेरा नेगी ने बताया कि इस प्रदर्शन में मणिकर्ण घाटी के स्वयं सहायता, महिला मंडल, समाज सेवी संगठन के साथ पर्यटन से जुडे़ कारोबारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय से मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है। इससे क्षेत्र के लोगों को जहां आने जाने में समस्या हो रही है तो वहीं पर्यटकों को भी घाटी में पहुंचने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।