फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के चलते मतगणना को लेकर आज हुआ पूर्व अभ्यास

अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Jun 2024 06:26 PM IST

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार की निगरानी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग में मतगणना का अंतिम पूर्व अभ्यास आयोजित करवाया गया। मतगणना के पूर्व अभ्यास के उपरांत उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया किलोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के 25 हज़ार 273 मतों की गणना कल प्रातः 8:00 बजे से आरंभ होगी। लोकसभा के मतों की गणना सीनियर सेकेंडरी स्कूल केलांग मे व विधानसभा उपचुनाव की केंद्रीय विद्यालय केलांग में ही होगी। राहुल कुमार ने बताया कि लाहौल स्पीति के लोकसभा के मतों की गणना के लिए सहायक रिटर्निग अधिकारी केशव राम एसडीएम उदयपुर तथा विधानसभा उपचुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा तैनात किये गए हैं। लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के मतों की गणना के लिए पूर्व अभ्यास के दौरान ही रेंडमाइजेशन प्रक्रिया भी पूर्ण की गई है तथा अंतिम रेंडमाइजेशन 4जून प्रातः 5:00 बजे की जाएगी तथा तीन स्तरीय सुरक्षा के भी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। सुबह 8:00 बजे से मतों की गणना आरंभ की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व अभ्यास में मतगणना कर्मियों लोकसभा व विधानसभा उप निर्वाचन के काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग माइक्रो आब्जर्वर और काउंटिंग असिस्टेंट को मतगणना का पूर्व अभ्यास करवाया गया।उन्हें मतगणना के बारे में विस्तृत जानकारी देकर पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया गया है । लोकसभा की मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं और विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 टेबल पर मतगणना होगी। लोक सभा की मतगणना के लिए मतगणना ऑब्जर्वर विनीत नंदनवर (आईएएस ) और विधानसभा उपचुनाव के लिए डॉ भजन लाल (आरएएस) मौजूद रहेंगे। ईटीपीवीएस की गणना सहायक निर्वाचन अधिकारी उप मंडल स्पीति हर्ष अमरिंदर नेगी की निगरानी में सुनिश्चित बनाया जाएगा। पूर्व अभ्यास में तहसीलदार निर्वाचन पवन राणा सहित संबंधित मत गणना कर्मी भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें