जिला कुल्लू में तंबाकू के मामलों को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग योजना के तहत कार्य करेगा। तंबाकू की चपेट में लोग खासकर युवा न आए, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, जिला पुलिस और शिक्षा विभाग के साथ मिलकर कार्य करेगा। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में राष्ट्रीय तंबाकू कंट्रोल प्रशिक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार मुख्यातिथि रहे। इसमें शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्यों, पुलिस अधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को कोटपा विषय पर जानकारी दी गई। इसके अलावा तंबाकू सेवन को रोकने व इसके प्रचार पर रोक लगाने पर भी प्रशिक्षण दिया गया।