वन वृत्त कुल्लू में वन मित्रों के 148 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। वन विभाग परिक्षेत्र के अनुसार अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ले रहा है। वहीं, शनिवार को वन मंडल कुल्लू के तहत भूतनाथ में परिक्षेत्र मनाली व नग्गर तथा वन मंडल बंजार के लारजी में तीर्थन व सैंज परिक्षेत्र के सैकड़ों अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जा रही है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का आना सुबह 7:30 बजे से ही शुरू हो गया था, जबकि भर्ती प्रक्रिया 8:00 बजे से आरंभ की गई। वन मित्र बनने के लिए पुरुष और महिला अभ्यर्थियों ने 1500 और 5000 मीटर दौड़ में खूब पसीना बहाया।