जिला मुख्यालय ढालपुर की पीज साइट से जिला प्रशासन के नाक तले साहसिक पर्यटन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सैलानियों की सुरक्षा को देखते हुए शाम 6:30 बजे के बाद पैराग्लाइडिंग नहीं करवाई जा सकती। लेकिन पीज साइट में रात 7:50 बजे तक सैलानियों की जान जोखिम में डालकर पैराग्लाइडिंग करवाई जा रही है। सोमवार को जहां दिनभर ग्लाइडर उड़ान भरते रहे तो वहीं देर शाम को 7:50 बजे तक आठ से दस पैराग्लाइडर उड़ते रहे। ऐसे में न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा है बल्कि सैलानियों की सुरक्षा के लिए साथ खिलवाड़ हो रहा है। आए दिन जिला में पैराग्लाडिंग की कई घटनाएं हो चुकी है। बावजूद इसके कोई सबक नहीं लिया जा रहा है।