जिला मुख्यालय कुल्लू की पीज साइट में देर शाम को अंधेरे में पैराग्लाइडिंग का सिलसिला नहीं थम रहा है। शुक्रवार शाम को पीज साइट से छह से सात पैराग्लाइडर 7:30 बजे के आसपास उड़ान भर रहते रहे, जो सैलानियों की सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पर्यटन विभाग द्वारा कार्रवाई करने के बाद भी साहसिक गतिविधियों के नियमों को उल्लंघन किया जा रहा है। हालांकि विभाग के की ओर से नियमों का उल्लंघन करने पर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।