फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पर्यटन दिवस पर कुल्लवी नाटी पर मचा धमाल, लगे सिड्डू के स्टाल

अंकेश डोगरा Updated Fri, 27 Sep 2024 05:42 PM IST

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन नगरी मनाली मे शानदार आयोजन हुआ। मनाली घूमने आए पर्यटकों के लिए उनकी यात्रा यादगार बन गई। पर्यटकों ने जहां कुल्ल्वी नाटी का आनंद लिया वहीं, स्थानीय लोक कलाकारों के साथ कदम से कदम मिलाकर थिरके भी। विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग की ओर से मनाली के मालरोड में शुक्रवार दोपहर बाद रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुल्ल्वी परिधान पहनकर क्लाकारों ने सामूहिक नाटी डाली। पर्यटक भी इस नाटी के साक्षी बने। देश विदेश से आए पर्यटकों ने नाटी मे भाग लिया। इसके अलावा मालरोड में सहारा वृद्ध आश्रम की ओर से सिड्डू का सरोल आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने स्टॉल मे सिड्डु, मोमोज, पतरोडू का लुत्फ लिया। साथ ही लहसुन, लिंगड़ी और आड़ू का आचार भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहा। इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने पर्यटन दिवस की स्थानीय पर्यटन कारोबारियों और पर्यटकों को बधाई दी। एसडीएम रमण कुमार शर्मा गौड़ जिला पर्यटन अधिकारी सुनेना शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रही। उधर, हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटलों मे आए पर्यटकों का कुल्ल्वी परपरा के अनुसार स्वागत हुआ। सभी को कुल्ल्वी टोपी पहनाई गई। तिलकलगाकर अभिनंदन किया गया। डीजीएम बीएस ओकटा ने बताया कि इस अवसर पर निगम के कर्मचारियों ने पौध रोपण भी किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें