फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लाहौल में सैलानियों की संख्या 15 फीसदी बढ़ी

Krishan Singh Updated Fri, 05 Apr 2024 11:59 AM IST

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मार्च में पिछले साल के मुकाबले इस बार 15 फीसदी अधिक सैलानी पहुंचे हैं। आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2024 में 63,500 से अधिक पर्यटक लाहौल आ चुके हैं। वर्ष 2023 में मार्च महीने में 53,900 से अधिक सैलानी आए थे। वर्ष 2022 में 75,000 से अधिक सैलानी घाटी में पहुंचे थे। पर्यटकों के अधिक संख्या में आने का कारण बर्फबारी रहा। देश-विदेश के पर्यटकों को बर्फीली वादियों ने आकर्षित किया है। धुंधी की तरफ अभी भी 30 से 60 सेंटीमीटर तक बर्फ है। मार्च के आखिरी सप्ताह में साउथ पोर्टल के धुंधी में लगभग 60 से 90 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। बुधवार तीन अप्रैल को 1,232 वाहन अटल टनल रोहतांग से आरपार हुए। चार अप्रैल की सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कुल 890 वाहन अटल टनल रोहतांग से गुजर कर लाहौल घाटी पहुंचे जबकि 342 वाहन मनाली की ओर गए। बर्फबारी के बाद लाहौल के पहाड़ाें में चांदी बिछा है। इसका फायदा यहां के पर्यटन कारोबारियों को बखूबी मिल रहा है। सैलानी यहां बर्फ के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं। साहसिक गतिविधियों का आनंद उठाने के बाद पर्यटक मनाली लौट रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें