भारत में भू प्रशासन में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। शुक्रवार को सम्मेलन के आखिरी दिन आम लोगों को आसानी से मैपिंग और सर्वे की सुविधा देने पर मंथन किया गया। वहीं सुबह के सत्र में देश के विभिन्न राज्यों से आए अधिकारियों ने अपने राज्यों में चल रही राजस्व विभाग की प्रक्रिया की प्रस्तुति दी गई। सम्मेलन में 24 राज्यों के 72 और सूबे के 72 राजस्व अधिकारी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में देश के लोगों को मैपिंग, राजस्व रिकॉर्ड सहित अन्य सुविधाओं को कैसे आधुनिकीकरण किया जा रहा है इस पर चर्चा की गई।