फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैटवॉक से मनाली विंटर क्वीन का ताज जीतने को बेताब दिखीं सुंदरियां

Krishan Singh Updated Fri, 22 Dec 2023 08:44 PM IST

पर्यटन नगरी मनाली में 2 जनवरी से होने वाले राष्ट्रीय विंटर कार्निवल की विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवल स्पर्धा के लिए शुक्रवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में ऑडिशन लिए गए। कैटवॉक और अपना परिचय देने की अदाओं से सुंदरियां विंटर क्वीन का ताज हासिल करने को बेताब दिखीं। विंटर क्वीन के लिए 12 और वायस ऑफ कार्निवल के लिए 10 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए। विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवल के लिए 20 को चंडीगढ़ से ऑडिशन की शुरुआत हुई थी। इसी क्रम में शुक्रवार को शिमला में ऑडिशन हुए। 24 को मंडी, 26 को देव सदन कुल्लू और 28 को वन्य प्राणी सूचना केंद्र मनाली में ऑडिशन होंगे। सभी जगह ऑडिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विंटर क्वीन स्पर्धा के लिए 30 सुंदरियों का चयन किया जाएगा। वहीं, वायस ऑफ कार्निवल के लिए भी 30 कलाकार चयनित किए जाएंगे। जो कार्निवल में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगे। आयोजकों की ओर से विंटर क्वीन का ताज जीतने वाली सुंदरी को एक लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। दिव्यांगना मेहता ने बताया कि शुक्रवार को शिमला में विंटर क्वीन के लिए 12 सुंदरियां ऑडिशन देने पहुंचीं। वायस ऑफ कार्निवल के लिए भी 10 प्रतिभागी पहुंचे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें