फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस के जश्न में डूबी मनाली, डीजे पर थिरके हजारों पर्यटक

क्रिसमस और नववर्ष के जश्न के लिए मनाली में खास प्रबंध किए गए हैं। मालरोड़ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मनाली पूरी तरह से क्रिसमस के जश्न में डूब गई है। अटल चौक के समीप डीजे की व्यवस्था की गई है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पर्यटकों ने मालरोड़ में डीजे पर धमाल मचाया। इस दाैरान हजारों पर्यटक एक साथ झूमे। क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए मनाली में हजारों पर्यटक पहुंचे हैं। दिनभर मनाली के पर्यटन स्थलों में सैर-सपाटे के बाद शाम होते ही मालरोड में पर्यटकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। डीजे शुरू होते ही पर्यटक झूम उठे। 31 दिसंबर तक मनाली में इसी प्रकार के कार्यक्रम होंगे। दोपहर को कुल्लूवी नाटी का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा लाइव म्यूजिक की भी खास तौर पर व्यवस्था की गई है। क्रिसमस पर गुरुवार को पर्यटकों की और अधिक भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि डीजे 31 दिसंबर तक चलेगा। पर्यटक मालरोड पर क्रिसमस और नववर्ष का जश्न मना सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें