30 जनवरी की रात को मौसम खराब होने के कारण अटल टनल रोहतांग में पर्यटकों के लगभग 50 वाहन बर्फबारी में फंस गए थे। वाहनों में लगभग 300 लोग सवार थे। सभी वाहनों को पर्यटकों सहित डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने अपनी टीम के साथ सुरक्षित निकाला है। बर्फबारी के दौरान लगभग 2000 वाहनों को भी सुरक्षित निकाला गया।