लाहौल में ताजा बर्फबारी के बाद लोक निर्माण विभाग की 120 संपर्क सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। संपर्क सड़कें बंद होने से बर्फबारी के बीच लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा भी प्रभावित हुई है। कुल्लू और लाहौल में बर्फबारी व बारिश से निगम के 20 से अधिक रूटों पर सेवाएं बंद हो गईं। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि बर्फबारी को देखते हुए पर्यटकों को एहतियात बरतने की अपील की है।