बर्फबारी के बाद मनाली का सौंदर्य निखर गया है। मनाली से सोलंगनाला तक के 14 किलोमीटर के दायरे में पर्यटक बर्फ का लुत्फ़ ले रहे है। जगह जगह बने स्नो प्वाइंट में स्कीइंग जैसी शीतकालीन खेलों का भी पर्यटक जमकर मजा ले रहे है। वीरवार को पर्यटकों ने फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला में भी दस्तक दी। यहां पर जमी लगभग पांच बर्फ की परत में शीतकालीन खेलों ने पर्यटकों को रोमांचित कर दिया। पर्यटक झूम उठे। हिमाचल के मनाली स्थित सोलंगनाला में बर्फ से लदी वादियों के दीदार के लिए सैलानी उमड़े पड़े हैं। वुरवार को सैलानियों ने सोलंगनाला में बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। इस दौरान सैलानियों ने स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, स्नो स्कूटर और माउंटेन बाइक का भी आनंद लिया। सोलंगनाला की स्की ढलान सैलानियों के लिए स्नो प्वाइंट बनी है। इसके अलावा नेहरूकुण्ड, पलचान, वशिष्ट चौक, हिडिम्बा मंदिर में भी खूब बर्फ है। बर्फ के बीच पर्यटक खेलने और गहने का मजा ले रहे है। शाम होते ही मनाली के मालरोड़ में पर्यटकों की भीड़ जुट रही है। पर्यटन कारोबारी जय चंद, राजू, बबलू, देवराज ने बताया कि इन दिनों पर्यटकों की ठीक ठाक भीड़ जुट रही है। अच्छी संख्या में पर्यटक बर्फ का लुत्फ़ लेने के लिए पहुंच रहे है।