मनाली के मालरोड में विंटर कार्निंवल की महानाटी की रिहर्सल का आयोजन हुआ। इसमें लगभग 290 महिला मंडलों की 600 महिलाओं ने एक साथ नाटी डाली। कुल्लवी संस्कृति को दर्शाती महानाटी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी। पर्यटकों ने भी महानाटी का लुत्फ लिया।