फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: व्यक्ति ने पिस्तौल से गोली मारकर की खुदकुशी, सचिवालय से सेवानिवृत्त हुआ था मृतक

Krishan Singh Updated Mon, 27 Oct 2025 01:27 PM IST

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के रायसन बिहाल में एक व्यक्ति की ओर से खुद को पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शांतिस्वरूप(64) गांव रायसन बिहाल के रूप में हुई है। मृतक सचिवालय से सेवानिवृत्त हुआ था। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में सिर पर पिस्तौल से गोली मारी। इसके बाद व्यक्ति को घायल अवस्था में सुबह करीब 11:00 बजे दिन क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। स्थानीय पुलिस की ओर से मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें