फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लाहौल-स्पीति पुलिस ने शिंकुला टॉप में फंसे 10 मजदूरों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

अंकेश डोगरा Updated Sun, 12 May 2024 01:48 PM IST

लाहौल-स्पीति पुलिस ने एक बार फिर से मानवता की मिसाल पेश की है। शनिवार को 10 मजदूर दारचा से शिंकुला होकर लेह की तरफ मजदूरी को निकल रहे थे कि शिंकुला टॉप में उनकी गाड़ी खराब हो गई। बर्फबारी का दौर भी शुरू हुआ ऐसे में यह मजदूर भूखे प्यासे ठंड में वहीं फंस गए। यह प्रवासी मजदूर 11 बजे के करीब दारचा से शिंकुला होकर लेह की तरफ जा रहे थे किस्मत उन मजदूरों की अच्छी रही कि समय पर उनके शिंकुला टॉप पर फंसने की सूचना पुलिस चेक पोस्ट दारचा को मिली कि शिंकुला टाप में कुछ मजदूर खराब मौसम और बर्फबारी के बीच फंस गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस चेक दारचा से टीम शिंकुला टाप की ओर रवाना हुई। सफल रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित दारचा स्थित अपने चेक पोस्ट में पहुंचाया। यह सभी प्रवासी कामगार थे, पुलिस ने रेस्क्यू के बाद सभी कामगारों को दारचा में ठहराया। एसपी लाहौल- स्पीति मयंक चौधरी ने जवानों के कार्यों की सराहना की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें