कुल्लू जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के लिए पेयजल की किल्लत चल रही है। वहीं, जिला मुख्यालय कुल्लू में पानी को व्यर्थ बहाया जा रहा है। मुख्यालय के मेला मैदान में अधिष्ठाता देवता रघुनाथ के अस्थायी शिविर के पास लगे नलके से पानी व्यर्थ बह रहा है। यहां के लिए बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन में नलका ही नहीं लगा है। ऐसे में कैसे पानी बहने से रुक पाएगा। जल शक्ति विभाग ने नलका लगाने की जगह पर पाइप लाइन के मुहाने पर लकड़ी लगा काम चलाया जा रहा है। नलका न होने की वजह से पानी मेला और खेल मैदान में बहने लगा है।