फोरलेन सड़क पर रामशिला में दो कारों में टक्कर होने का मामला सामने आया है। रविवार देर रात यहां पर दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि, घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं है। रामशिला में पेट्रोल पंप के पास फोरलेन अक्सर हादसों का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।