ब्यास नदी में देश के कौने कौने से आने वाले सैलानी राफ्टिंग का आनंद ले रहे हैं। इन दिनों मैदानी इलाकों से सैलानियों ने कुल्लू मनाली की वादियों का रूख किया है और यहां ब्यास की लहरों में रोमांच का सफर कर रहे हैं। खासकर बबेली से बाशिंग के बीच सैलानी रिवर राफ्टिंग करने को तरजीह दे रहे हैं। दिन के समय में पर्यटक नदी किनारे पानी से भी अठखेलियां करते हुए दिखाई दे रहे हैं।