जिला कुल्लू में मई की तरह जून में भी मौसम करवट ले रहा है। रविवार को भी मौसम बदला और रोहतांग दर्रा के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क सहित ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है। जबकि निचले इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा। हालांकि किसान इसे खरीफ की फसल के लिए अच्छा मान रहे हैं मगर रबी का फसल की कटाई का काम रुक रहा है। मौसम के बरसने से तापमान में भी गिरावट आई है। इस दौरान अंधड़ भी चलता रहा।