राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कोटाआगे स्कूल में रेडीनेस मेले का आयोजन किया। इसमें प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार का लर्निंग एंड टीचिंग मटेरियल का प्रदर्शन किया। यह बच्चों के विकास के पांच आयामों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। इसका शुभारंभ गुणवत्ता एवं प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ठाकुर ने किया। उन्होंने बच्चों के साथ खेल के अलावा अन्य गतिविधियां भी की। इस दौरान विद्यालय के केंद्रीय मुख्याध्यापक इंद्र सिंह, शिक्षिका मीरा वर्मा, डिंपल शर्मा आदि उपस्थित रहे।