क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में महिला की मौत के मामले को लेकर आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी बंटी सराजी और पीड़ित परिवार से मिलने सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर अस्पताल परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उनकी मांगों को सुना और मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में सरकार के समक्ष आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश की गई है और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और भाजपा नेत्री रेखा गुलरिया के बीच किसी मुद्दे को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाल लिया और मामला शांत हो गया। महिला की मौत के मामले को लेकर अस्पताल परिसर में लगातार विरोध प्रदर्शन और आमरण अनशन जारी है। आंदोलनकारी मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं