कुल्लू जिले की रघुपुर घाटी के बालू गांव में भारी भूस्खलन होने से प्राइमरी स्कूल बालू को भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश के चलते स्कूल के पीछे से हुए भूस्खलन की चपेट में जहां स्कूल भवन आया है। वहीं,दो गौशाला व सेब का बगीचो तहस नहस हो गया है। अचानक दिन दिडाड़े हुए भूस्खलन से पूरे गांव में अफरा मच गई है। भूस्खलन की चपेट में गांव के करीब पांच से छह घर बाल-बाल बच गए हैं। बताया जा रहा है कि गोशाला में रखे कई पशु भी इसकी चपेट में आए हैं। इसमें हीरा लाल के तीन भेड़ व झगड़ सिंह के दो भेड़ व एक बछड़ी की मौत हो गई है। खतरे को देखते हुए गांव के लोगा मकानों को खाली किया जा रहा है।