फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: गुमान सिंह बोले- न सड़क चौड़ी हुई, न टारिंग, अब लग रहा जाम

अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Jun 2025 11:23 AM IST

राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 305 की हालत दयनीय बनी हुई है जिस कारण जाम की स्थिति बन रही है। हिमालय नीति अभियान के संयोजक गुमान सिंह का कहना है कि मार्ग में हजारों की संख्या में पर्यटक गाड़ियां पहुंच रही हैं जिस कारण यहां जाम की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि सड़क पर कई सालों से न तो टारिंग का काम हुआ है और न ही इसकी चौड़ीकरण का काम किया गया। जबकि यह सड़क वर्ष 2012 से राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित है। सड़क की दयनीय हालत को देखते हुए स्थानीय जनता ने विरोध प्रदर्शन भी किया था परंतु उसके बाद भी स्थिति वैसी ही बनी हुई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी इसे गंभीता से लेना चाहिए। अगर सड़क की यही हालत रही जनता आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें