जिला मुख्यालय के साथ सटे एनएच को पार करने में अब नौ पंचायतों की आबादी को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। टापू में शनि मंदिर के पास फुटओवर ब्रिज बनकर लगभग तैयार हो गया है। फुटओवर ब्रिज बनने से लोगों को एनएच पार करते समय हादसों का खतरा नहीं होगा। इससे पहले चौकीडोभी, पूईद, बंदल, चतानी आदि पंचायतों के लोग रास्ते से होकर टापू पुल के पास पहुंचते थे। एनएच में वाहनों की स्पीड के चलते सड़क को पार करना चुनौती भरा होता था।