फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: 360 खिलाड़ी पहुंचे प्रतिभा का प्रदर्शन करने, सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Ankesh Dogra Updated Wed, 17 Jun 2026 01:11 PM IST

सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल्लू जिले के 12 सरस्वती विद्या मंदिरों के लगभग 360 छात्र भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी मेजर गेम्स एवं एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रांत स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होंगे। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पॉलिटेक्निक कॉलेज काइस के प्राचार्य डॉ. पुनीत सूद उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला मंत्री जोगिंदर, संकुल प्रमुख जितेंद्र, विजेता, सरस्वती विद्या मंदिर भुंतर के प्रधानाचार्य हरदीप, सरस्वती विद्या मंदिर सरसई के प्रधानाचार्य रूपलाल, प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय सेन तथा सदस्य खुशी वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें