देवता बिजली महादेव ने बुधवार को वाद्ययंत्रों की स्वर लहरियों के बीच जिया गांव की परिक्रमा की। इस दौरान सारा माहौल देवमयी हो गया। बुधवार सुबह देवता की जिया स्थित मंदिर में पूजा अर्चना हुई। इसके बाद देवता परिक्रमा के लिए गांव में निकले। परिक्रमा के माध्यम से देवता ने जिया गांव के लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। बुधवार शाम को यहां पर शमशी से माता ज्वाला भी मेले में शामिल होने के लिए आ रही है। ऐसे में ग्रामीणों में खुशी का माहौल है बना हुआ है। वीरवार को जिया में तीन दिवसीय मेले का समापन होगा।